पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

१०१०

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। हर ओर वैलेंटाइन डे का माहौल है। शहर में गुलाब की डिमांड बढ़ती जा रही है। गुलाब देकर प्यार का इजहार करने वाले प्रेमी युगल के लिए इसकी कीमत खास मायने नहीं रखती है। वे हर साल एक रेड रोज पर 70 से 80 रूपए तक खर्च कर देते हैं। नर्सरी एक्सपर्ट्स की मानें तो वैलेंटाइन डे के दिन रेड रोज की कीमत 100 रूपए तक हो जाती है।
एक गुलाब पर डेढ़ रूपए की लागत
नील कमल नर्सरी के रामचंद्र सैनी बताते हैं कि एक गुलाब को तैयार करने में डेढ़ से दो रूपए तक खर्च आता है। रिटेलर को इसे 2-3 रूपए प्रति गुलाब के हिसाब से बेचा जाता है। रिटेलर इसे मार्केट में 5 से 7 रुपए तक में बेचते हैं। क्रिसमस से लेकर वैलेंटाइन तक गुलाब की काफी डिमांड रहती है। ऐसे में ये गुलाब काफी महंगे बेचे जाते हैं। यूं कहें तो फूल विक्रेता को एक रेड रोज पर करीब 70-80 रूपए तक का फायदा हो जाता है।
40 प्रतिशत मांग रेड रोज की
हरित गृह विशेषज्ञ राजेश सैनी ने बताया कि इस बार मौसम खराब होने से गुलाब के पैदावार पर असर पड़ा है। डच गुलाब और कश्मीरी गुलाब की डिमांड लोगों में काफी है। वैलेंटाइन डे को देखते हुए यूथ सबसे ज्यादा रेड रोज पसंद कर रहे हैं। करीब 40 प्रतिशत बिक्री रेड रोज की हो रही है। 20 प्रतिशत पिंक रोज, 20 प्रतिशत येलो और 10 प्रतिशत अन्य गुलाब की मांग है। इस समय रेड रोज मार्केट में 40 से 60 रूपए तक में बेचे जा रहे हैं। 14 फरवरी तक इनकी कीमत 80 से 100 रुपए तक हो जाने की संभावना है।
डच रोज में रेड क्यों फेवरेट
यूथ में डच रोज में रेड कलर काफी डिमांड में रहता है। इसके पी छे खास वजह इसकी स्टिक का लंबा होना है। ये गुलाब खूबसूरत होने के साथ लंबी व मजबूत स्टिक वाला होने से फ्लवार पॉट में भी इस्तेमाल किए जाते हैं।
हॉलैंड से आएंगे गुलाब
राजेश सैनी ने बताया कि देश में गुलाब की ज्यादा डिमांड होने पर हॅलैंड से गुलाब मांगया जाएगा। हॉलैंड गुलाब की बड़ी मंडी है। वहां भारत से गुलाब जाता भी और जरूरत पड़ने पर मंगाया भी जाता है।
सभी फोटो: विजय कुमावत
अगली स्लाइड में पढ़े जयपुर में सजी गुलाबों की बगिया