जयपुर। शहर के जगतपुरा स्थित जीवन रेखा क्रिटिकल एंड ट्रोमा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जवाहर नगर निवासी 16 वर्षीय स्कूली छात्र मनोज (बदला हुआ नाम ) का मल्टीपल पेल्विक गर्डल फ्रेक्चर का ऑपरेशन किया है। नौ घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद मरीज अब स्वस्थ है। हड्डी व जोड़ रोग विभाग के डॉ.धीरज व डॉ.अरुण जादोन ने गर्डल को फिर से बनाया है।
इसमें परक्यूटेनियस तकनीक से पीछे के जोड़ (सेकरोईलायक जोइंट) में स्क्रू डाला गया। इसके बाद पेल्विक बोन व आगे का जोड़ (प्यूबिक सिम्फाइसिस ) को फिक्स किया गया। एक ही सीटिंग में पूरे पेल्विक गर्डल को फिक्स करने की इस तरह की सर्ज कम होती है। अस्पताल के डॉ.नरेन्द्र रुंगटा ने बताया कि टीम में डॉ.के.के.कासलीवाल, डॉ.सज्जन, डॉ.नीना रुंगटा, डॉ.मनीष मुंजाल का सहयोग रहा है।
फोटो: सुरेन्द्र स्वामी