पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव : भाजपा के मोहनलाल शर्मा बने जयपुर उप जिला प्रमुख

पंचायत चुनाव : भाजपा के मोहनलाल शर्मा बने जयपुर उप जिला प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। भाजपा के मोहनलाल शर्मा रविवार को जयपुर जिला परिषद के उप जिला प्रमुख बन गए है। उप जिला प्रमुख के चुनावों में भाजपा के मोहनलाल शर्मा ने कांग्रेस के मोहनलाल को 5 वोट से हराया। मतदान में भाजपा के मोहनलाल शर्मा को 28 और कांग्रेस के मोहनलाल को 23 वोट मिले।
रिटर्निंग अधिकारी (कलेक्टर) कृष्ण कुणाल ने नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख मूलचंद मीणा ने संवाददाताओं को बताया कि पिछले पांच साल में जिला परिषद निष्क्रिय रही तथा ग्रामीण क्षेत्रों में काम नहीं हो सके। अब गांवों में विकास तेजी से होगी। इस बार प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विजन से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए काम किया जाएगा।

भाजपा के मूलचंद मीणा के जिला प्रमुख बनने के बाद भाजपा के ही मोहन शर्मा के उप जिला प्रमुख बनना लगभग तय माना जा रहा था। मोहन शर्मा को पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा के गुट का माना जाता है। वे प्रोपर्टी कारोबार से जुड़े हुए है तथा पहले एलआईसी एजेंट के तौर पर भी काम कर चुके है।
जयपुर जिला परिषद में भाजपा को बहुमत मिला है। जिला परिषद के 51 वार्डों में से भाजपा के 27 , कांग्रेस के 22 व 2 निर्दलीय जिला पार्षद निर्वाचित हुए है। नव निर्वाचित उप जिला प्रमुख वार्ड नं. 28 से निर्विरोध जीत कर आए है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी हनुमान सहाय का फॉर्म निरस्त हो गया था।
फोटो : श्याम राज शर्मा