पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुख नहीं बनाने के विरोध में पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा देंगे इस्तीफा

जिला प्रमुख नहीं बनाने के विरोध में पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा देंगे इस्तीफा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जयपुर
जिला प्रमुख नहीं बनाने के विरोध में पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा अब जिला परिषद सदस्य से इस्तीफा देंगे। पूर्व विधायक के समर्थकों ने मीणा पर दबाव बनाने के लिए उप जिला प्रमुख के चुनाव के दौरान जिला परिषद के सामने पहुंच गए तथा नारेबाजी करने लगे। मीणा के समर्थकों ने जिला परिषद के सामने हंगामा भी किया। इस पर नवनिर्वाचित हुए जिला प्रमुख मूलचंद मीणा व भाजपा के अन्य पदाधिकारी वहां से चले गए। हालांकि पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा ने अपने समर्थकों को समझाया तथा भाजपा आलाकमान से बात करने के बाद ही कोई फैसला लेने का आश्वासन दिया। दूसरी ओर पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि समर्थकों ने जिला परिषद सदस्य पद से इस्तीफा देने की मांग की है। इस बारे में पार्टी अध्यक्ष से बात की जाएगी। इसके बाद ही कोई फैसला लेंगे।
एक करोड़ रुपए लेकर जिला प्रमुख बनाने का आरोप :
पूर्व विधायक के समर्थकों ने भाजपा के कुछ पदाधिकारियों पर एक करोड़ रुपए लेकर जिला प्रमुख बनाने का आरोप लगाया है। समर्थकों की दलील है कि पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा को जिला प्रमुख बनाने का आश्वासन देकर ही जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ाया गया था। इसके बावजूद दूसरे नेता को जिला प्रमुख बना दिया।
पुलिस ने की मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी :
पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा के समर्थकों की नारेबाजी व हंगामा करने से नाराज पुलिस अधिकारियों ने रविवार को अपना आपा खो दिया। बनीपार्क थानाधिकारी गिरधारीलाल सहित अन्य अधिकारियों ने कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों से बदसलूकी की तथा मौके से हटाने लगे।
फोटो : श्याम राज शर्मा