पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट में नहीं दी खर्चा की जानकारी

पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट में नहीं दी खर्चा की जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने अंतिम तारीख के बाद भी अपने खर्चे का ब्यौरा कलेक्ट्रेट में नहीं दिया है। अब जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से इन प्रत्याशियों को नोटिस दिया जाएगा।

चुनाव व्यय जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी बी.एल. यादव के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत चुनाव में जिला परिषद सदस्य पद के लिए अधिकतम 80 हजार रुपए व पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अधिकतम 40 हजार रुपए के पोस्टर एवं बैनर मुद्रित या तैयार कराए जाकर उन्हें प्रदर्शित किया जा सकता है।
पोस्टर व बैनर पर हुए व्यय का लेखा जोखा प्रारूप क में चुनाव परिणाम घोषणा की तिथी के तीन दिन के भीतर 8 फरवरी तक चुनाव व्यय जांच प्रकोष्ठ कमरा नं. 150 कलेक्ट्रेट जयपुर में प्रस्तुत करना था। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव व्यय लेखे नियत तिथि उपरांत स्वीकार नहीं किये जाएंगे।