पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रियल लव स्टोरी से इंसपायर्ड म्यूजिक एलबम अंजाम गजेंद्र वर्मा

रियल लव स्टोरी से इंसपायर्ड म्यूजिक एलबम अंजाम-गजेंद्र वर्मा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। बॉलीवुड सिंगर गजेंद्र वर्मा रविवार को जयपुर पहुंचें। अपने अपकमिंग म्यूजिक एल्बम अंजाम के प्रमोशनल इवेंट के तहत गजेंद्र मीडिया से रूबरू हुए। गौरतलब है कि 2009/2010 में रिलीज म्यूजिक एलबम एम्पटीनेस ...तूने मेरे जाना...कभी नहीं जाना से काफी सफलता प्राप्त की थी।
जयपुर निवासी गजेंद्र वर्मा एक बार फिर म्यूजिक एल्बम के साथ वेलेंटाइन पर म्यूजिक लवर्स और प्यार करने वालों के लिए खूबसूरत गीत की सौगात लेकर तैयार है। गजेंद्र ने डॉट काम के साथ खास बातचीत में अपने अनुभव साझा किए।
म्यूजिक एल्बम अंजाम कल ही डिजिटल वर्ल्ड में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि एम्पटीनेस की तरह ही उनका ये म्यूजिक एल्बम युवाओं द्वारा यू ट्यूब पर कितनी लोकप्रियता प्राप्त कर पाता है।
इस म्यूजिक वीडियो को गजेंद्र के बड़े भाई विक्रम सिंह ने डायरेक्ट किया है जिसमें संगीत/लिरिक्स असीम अहमद ने दिया है। गजेंद्र फिल्म टेबल नंबर 21 के अलावा सम्राट एंड कम्पनी समेत कई अन्य फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। गजेंद्र ने अपने शुरूआती कॅरियर में जयपुर के काफी कॉलेजों में शो किए हैं और काफी प्रस्तुतियां दे चुके हैं।
बचपन से म्यूजिक का शौक पर कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग बाहर से नहीं ली-
गजेंद्र ने कहा कि मैं बचपन से बॉलीवुड गाने सुन कर बड़ा हुआ हूं। शुरू से ही म्यूजिक में बहुत रूचि रही है। पर मैंने कभी कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग बाहर से नहीं ली है। जो कुछ भी मैंने सीखा है वो सिर्फ अपने परिवार में अपने पिता और भाई से ही सीखा है।
म्यूजिक वीडियो में एक्टिंग करते दिक्कतें आई-
अंजाम में गजेंद्र अपनी आवाज देने के साथ एक्ट भी खुद ही कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने बताया कि एक्टिंग में उन्हें काफी परेशानी हुई। डायरेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि अंजाम की शूटिंग हमने जयपुर और मुम्बई में की है। शूटिंग के दौरान यहां काफी थंड थी। ऐसे में शूट करना लोगों के लिए काफी टफ रहा। ठंड की वजह से गजेंद्र की आखों में आंसू आ गए थे।

अंजाम ट्रू लव स्टोरी पर आधारित -
एल्बम के डायरेक्टर विक्रम ने बताया कि ये म्यूजिक एल्बम ट्रू लवस्टोरी से इंसपायर्ड है। मेरे एक दोस्त की लव स्टोरी से प्रेरित होकर इस एल्बम को हमने तैयार किया है। दोस्त ने आकर अपनी लव स्टोरी बताई तब ऐसा लगा कि इस पर काम करना चाहिए। इसलिए ही सबसे पहले इसकी लिरिक्स तैयार कराई गई।

गजेंद्र ने कहा कि एंम्पटीनेस एलबम रियल स्टोरी पर आधारित नहीं थी। लोगों को ऐसा लगा कि एम्पटीनेस किसी सच्ची घटना पर आधारित है जबकि ऐसा नहीं था। इंटरनेट से मिली स्टोरी पर एम्पटीनेस को बनाया गया था।
गौरतलब है कि 2009/0210 में तूने मेरे जाना....कभी नहीं जाना के पीछे ऐसी कन्ट्रोवर्सी थी कि किसी आईटी-यन स्टूडेंट ने अपनी अधूरी प्रेम कहानी के पीछे ये गीत लिख कर छोड़ गया था और कुछ दिनों बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। गजेंद्र ने इन बातों का खंडन किया और कहा कि ये गीत मेरे गाए हुए हैं और यह सिर्फ एक फिक्शन है।

मुझे कोई मलाल नहीं-
गजेंद्र ने कहा कि मुझे कभी कोई मलाल नहीं रहा कि बॉलीवुड फिल्मों में गाने के बाद भी मुझे वो लोकप्रियता वहां हांसिल नहीं हुई। मुझे आज ये देखकर ज्यादा खुशी होती है कि मेरे नॉन फिल्मी गीतों को लोग इतना पसंद करते हैं, सोशल साइट पर लाइक करते हैं मेरे गीतों को लोग सुनना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के सिंगर्स में मुझे के.के और लकी अली काफी पसंद है।
नॉन फिल्मी गीत ज्यादा पसंद- गजेंद्र ने कहा कि मुझे बॉलीवुड से ज्यादा नॉन फिल्‍मी गीत गाना पसंद है क्योंकि जब आप कुछ अपना करते हो तो उसमें लिमिटेशन नहीं होती है। अपने एलबम में या अपने गानों में डिसिजन आपके खुद के होते हैं। बॉलीवुड म्यूजिक मोर कमर्शियल होते हैं।
अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में गजेंद्र ने बताया कि वो जल्द ही जयपुर में एक कन्सर्ट करने वाले है।
इसके साथ ही गुड्डू तेरी गन जिसमें कुणाल खेमू अभिनय कर रहे है इस फिल्म के लिए गजेंद्र अपनी आवाज दे रहे है,इसके अलावा चोर बजारी में भी उनकी आवाज में लोगों गाने सुनने को मिलेंगे।

लव और रोमांस हमारे एलबम का यूएपी है-
एलबम के डायरेक्टर विक्रम सिंह ने कहा कि हमारे म्यूजिक एल्बम का यूएसपी रोमांस और दर्द है जो हमारे हर एल्बम में देखा जा सकता है।
आगे की स्‍लाइड में देखिए और फोटोज।
Photo: Urvashi Verma