पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। कानोता थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। युवक एक विवाहिता को बहला फुसला कर नायला गांव के पास ले गया था। सोमवार सुबह युवती ने कानोता थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
थानाधिकारी चंद्र प्रकाश ने बताया कि यूपी में जालौन गोपालपुर निवासी दीपू उर्फ सुधीर को गिरफ्तार किया गया है। सुधीर का परिवार गत तीन वर्ष से कानोता इलाके में पानी पताशी के ठेले लगाता है।
आरोपी सुधीर रविवार शाम को एक युवती को बहला फुसला घूमने की कह कर नायला में पहाड़ी के पास ले गया था। युवती का परिवार भी यूपी का रहने वाला है।