पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्यूरोक्रेट्स को आड़े हाथों लिया प्रो. राव ने ...........

ब्यूरोक्रेट्स को आड़े हाथों लिया प्रो. राव ने ...........

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर्ष खटाना .जयपुर
भारत रत्न प्रो. सीएनआर राव का कहना है कि वैज्ञानिकों के समक्ष फंड, संसाधन, एडमिनिस्ट्रेशन, समय पर रुपए नहीं मिलने जैसी समस्याएं पेश आ रही है। ऊपर से ब्यूरोक्रेसी का दबाव। इन सब कारणों से रिसर्च पर असर पड़ना स्वभाविक है। इन सबके बावजूद साइंस के क्षेत्र (तकनीक नहीं,) में हिंदुस्तान तीसरे नंबर पर है। अमेरिका और चीन के बाद।
प्रो. राव सोमवार को राजस्थान यूनिवर्सिटी में फिजिक्स डिपार्टमेंट की ओर से मानविकी पीठ में आयोजित मेटेरियल साइंस की तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में भाग लेने आए थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान ये बात कहीं। प्रो. राव ने ब्यूरोक्रेसी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ब्यूरोक्रेसी का दबाव तो हर क्षेत्र में है। आप और हम पर। फिर भी रुकना नहीं है, लगातार काम करते रहना है।
इससे पूर्व सेमीनार में युवा शोधकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि 82 की उम्र में में अधिक समय प्रयोगशाला में गुजारता हूं और उम्र के इस दौर में भी शोध का आनंद ले रहा हूं। उन्होंने इंटर डिसीप्लीनरी रिसर्च का महत्व समझाते हुए कहा कि मेटेरियल साइंस का शोध केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। इससे पूर्व प्रो. वाई.के. विजय और प्रो. कानन बाला शर्मा ने प्रदेश में मेटेरियल साइंस पर हो रही रिसर्च पर जानकारी दी।