जयुपर। वेतनवृद्धि की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने सोमवार को यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के बैनर तले अंबेडकर सर्किल स्थित बीमा परिसर में इलाहाबाद बैंक के समक्ष प्रदर्शन किया। बैंककर्मी 25 से 28 फरवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। इससे पहले 13 और 20 फरवरी को प्रदर्शन और 23 फरवरी को वेजवियरिंग प्रदर्शन किया जाएगा।
यूनाईटेड फोरम के राजस्थान में संयोजक महेश मिश्रा के मुताबिक चार दिवसीय हड़ताल में प्रदेश में 46 सरकारी व निजी बैंकों के करीब 40000 कर्मचारी व अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पुराना वेतन समझौता 31 अक्टूबर 2012 को समाप्त हो गया था।
इसके चलते नया वेतन समझौता एक दिसंबर 2012 तक लागू किया जाना था लेकिन भारतीय बैंक संघ ने 27 महीने बाद भी वेतन समझौते को लागू नहीं किया है। इस कारण हड़ताल की जा रही है।