पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

000

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर। जोधपुर शहर के निकट अजमेर रोड पर बीनावास के निकट सोमवार देर रात एक कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस कारण कार में सवार तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो जने घायल हो गए।
घायलों को यहां के मथुरादास माथुर राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डांगियावास पुलिस ने बताया कि चांदेलाव गांव के रहने वाले पांच लोग देर रात अपनी कार लेकर जोधपुर से चांदेलाव की तरफ जा रहे थे। तब बीनावास पुलिया पर इस कारम के चालक ने तेजी के साथ आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इतने में सामने से एक अन्य वाहन आ गया।
इससे बचने के प्रयास में कार अपने से आगे चल रहे एक ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार में सवार चांदेलाव निवासी 30 वर्षीय शंभूसिंह पुत्र राधाकिशन, 20 वर्षीय अशोक पुत्र नारायणराम सुथार, 35 साल का अशोक पुत्र शेराराम जाट की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इसी कार में सवार 30 वर्षीय कुलदीपसिंह पुत्र खेतसिंह और त्रिलोकसिंह पुत्र मूलसिंह घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना पर डांगियावास पुलिस वहां पहुंची और घायलों व शवों को मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि ट्रक सामान से लदा था। इसे जब्त कर लिया गया है।