पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा विभाग ने 50 हजार घरों का किया सर्वे, 15168 की स्क्रीनिंग, 25 नए पॉजिटव आए

चिकित्सा विभाग ने 50 हजार घरों का किया सर्वे, 15168 की स्क्रीनिंग, 25 नए पॉजिटव आए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के फैलते प्रकोप को रोकने और आमजन को जागरूक करने के उद्देदेश्य से चिकित्सा विभाग की ओर से जागरूकता अभियान और स्क्रीनिंग की जा रही है। घर-घर जाकर लोगों के बीमार होने का पता किया जा रहा है। अभी तक राज्‍य में स्‍वाइन फ्लू से 100 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्क्रीनिंग की जा रही है और बीमार लोगों को अस्पतालों में भेजा जा रहा है। पिछले दो दिनों में चिकित्सा विभाग की ओर से 50 हजार से अधिक घरों में सर्वे किया जा चुका है। इनमें 15 हजार 168 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 25 नए स्वाइन फ्लू पाजिटिव मरीज सामने आए हैं।
इनका उपचार जारी है। सीएमएचओ डॉ. ओपी थाकन ने बताया कि स्वाइन फ्लू की श्र्रेणी ए में पांच हजार से अधिक लोग पीडित पाए गए हैं। इन सभी को चिकित्सा परामर्श और उपचार दिया जा रहा है। सभी जिलों में लगातार समीक्षा की जा रही है और लोगों को जागरुक किया जा रहा है।