पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नया नहीं आया तो पुराने राशन कार्ड से ही मिलेगी राशन सामग्री

नया नहीं आया तो पुराने राशन कार्ड से ही मिलेगी राशन सामग्री

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। नया राशन कार्ड नहीं आने से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें नया राशन कार्ड आने तक पुराने राशन कार्ड से ही राशन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भडाना का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं के पास नया राशन कार्ड नहीं है। केवल उन्हें नया राशन कार्ड जारी होने तक पुराने राशन कार्ड से राशन दिया जाएगा।
एक अप्रैल से नवीन व डुप्लीकेट राशनकार्ड बनाने या सदस्यों के नाम जोड़ने, घटाने या परिवर्तित करने का कार्य ई मित्र सीएससी कियोस्क के माध्यम से सशुल्क किया जाएगा।
सूचियों के सत्यापन के लिए दो सदस्यीय कमेटी:
भडाना ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सूचियों के शुद्धिकरण या सत्यापन के लिए प्रत्येक उचित मूल्य के स्तर पर दो सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। इसमें पटवारी या ग्रामसेवक सदस्य के रूप में रखा जाएगा।
समिति 25 फरवरी से 3 मार्च के मध्य जिला रसद अधिकारियों के माध्यम से उचित मूल्य दुकानदार से प्राप्त पात्रता हेतु दस्तावेजी साक्ष्य के रिकॉर्ड की संवीक्षा की जाएगी।