पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस साल 13 बार नजर आएगा पूनम का चांद

इस साल 13 बार नजर आएगा पूनम का चांद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। इस साल में 13 पूनम का संयोग बना है। यानी इस साल 13 बार पूनम का चांद नजर आएगा। जुलाई में दो पूर्णिमा रहेगी। इन दिनों शनि भोर में दक्षिणी क्षितिज से लगभग 40 डिग्री ऊपर नजर आएगा। यह वृश्चिक राशि में है। इन दिनों बृहस्पति के साथ चंद्रमा, 13 को शनि, 17 को बुध और 21 को शुक्र और फिर मंगल के आसपास होगा।

पांच ग्रह बिखेर रहे हैं अपनी रंगत:
आकाश में इन दिनों पांच तारे अपनी रंगत बिखेर रहे हैं। शुक्र,मंगल व बृहस्पति संध्याकाल में और शनि-बुध ग्रह को भोर में, सुबह-सवेरे आसानी से देखे जा सकते हैं। झिलमिलाते-टिमटिमाते तारों के बीच ये पांच ग्रह ही नजर आ रहे हैं। सबसे छोटा ग्रह बुध भोर में 24 फरवरी को क्षितिज से अपनी अधिकतम ऊंचाई पर होगा।
इसी बीच बुधवार से यह सीधी चाल में दिखेगा। बिडला तारा मंडल के सहायक निदेशक संदीप भट्टाचार्य के मुताबिक इस माह के दूसरे सप्ताह से अंत तक सुबह पूर्वी क्षितिज पर लगभग 15 डिग्री ऊपर बुध अच्छी चमक में रहेगा। इसी तरह प्रेम व सौंदर्य का प्रतीक शुक्र सांझ का तारा बनकर पश्चिमी क्षितिज पर अपनी छटा बिखेर रहा है।

अपनी ओर खींच रहा है जगमगाता शुक्र:
जगमगाता शुक्र अपनी ओर बरबस खींच रहा है। शुक्र धीरे-धीरे ऊपर उठ रहा है जिससे ये इन दिनों देर तक क्षितिज पर नजर आएगा। शुक्र से ज़रा ऊपर गुलाबी रंगत में बाई तरफ मंगल है। 22 फरवरी को दोनों एकदम आस-पास होंगे। सफेद आभा में दमकता शुक्र बांई ओर तथा लाल मंगल हल्की-फुल्की गुलाबी रंगत में नजर आएगा।
संध्याकाल में शासन चल रहा है-
कर्क पर सवार ग्रहराज बृहस्पति। अंधेरा होते ही पूर्वी क्षितिज पर चमकदार तारों की मंडली के पीछे सफेद आभा में बृहस्पति उदय होगा और यह पूरी रात नजर आएगा। वलय धारी शनि आधी रात के बाद पूर्वी क्षितिज पर नजर आएगा।