जयपुर। राज्य से हज सफर के लिए जाने वाले फॉर्म भरने में लगे हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। जैसे जैसे अंतिम तिथि नजदीक आ रही है, हजयात्रा के लिए फॉर्म भरने का काम गति पकड़ रहा है।
स्टेट हज कमेटी ने फॉर्म भरने के लिए करबला स्थित हज हाउस में व्यवस्था कर रखी है। इसके अलावा कई स्थानों पर स्वयंसेवी संगठनों की ओर से भी फॉर्म भरने के शिविर लगाए जा रहे हैं। स्टेट हज कमेटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कमेटी को 5 हजार फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं।
इनमें से 1500 को कवर नंबर भी जारी हो चुके हैं। आने वाले दिनों में कमेटी को अधिक संख्या में फॉर्म प्राप्त होंगे और कवर नंबर जारी करने का काम भी तेजी से होगा।