पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान सुपार्श्वनाथ की आस्था के महके जैन देवालय

भगवान सुपार्श्वनाथ की आस्था के महके जैन देवालय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जैन धर्म के 7वें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का ज्ञान कल्याणक मंगलवार को मनाया गया। अगले दिन बुधवार को भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक व 8वें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु का ज्ञान कल्याणक दिवस मनेगा।

इस मौके पर शहर के जैन मंदिरों में भगवान सुपार्श्वनाथ के ज्ञान कल्याणक पर अभिषेक, पूजा-अर्चना सहित कई आयोजन हुए।
जैन श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से जैन मंदिरों में विविध धार्मिक आयोजन किए। भगवान सुपार्श्वनाथ की आरती उतारी गई। आगरा रोड़ स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी, सांगानेर के दिगंबर जैन मंदिर संघी जी में कई आयोजन हुए। यहां बुधवार को निर्वाण लाडू चढ़ेगा।
इसी तरह दुर्गापुरा स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, मनिहारों का रास्ता के चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर खिंदूकान में बुधवार सामूहिक पूजा विधान, महाआरती सहित कई विशेष धार्मिक आयोजन हुए।