पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन,नवाबुद्दीन सिद्दिकी और यामी गौतम जयपुर पहुंचें।

बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन,नवाबुद्दीन सिद्दिकी और यामी गौतम जयपुर पहुंचें।

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। फिल्म बदलापुर की स्टार कास्‍ट प्रमोशनल इवेंट के तहत मंगलवार को जयपुर पंहुची। वरूण धवन, यामी गौतम और नवाबुद्दीन सिद्दकी ने अपने अपने कैरेक्टर के बारे में बताया। चॉकलेटी हीरो से इंटेंस लुक में पहली बार वरूण धवन देखे जाएंगें।
वहीं टेलीविजन से अपने कॅरियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम इससे पहले विक्की डोनर, टोटल सियापा और एक्शन जेक्शन जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में नवाबुद्दीन एक अलग तरह के किरदार में नजर आंएगे।
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म बदलापुर 20 फरवरी को सिनेमा घरों में पहुंचेगी। ये फिल्म बेसिकली रिवेंज पर आधारित है। एक ऐसे शहर की कहानी है जहां हर कोई कुछ न कुछ अपने जीवन में बदलाव लाने की इच्छा रखता है। उस बदलाव के लिए वो प्रयास करता है।
इसके साथ ही इस फिल्म में कैरेक्टर कहीं न कहीं किसी से बदला लेने की कोशिश भी करता है। वरूण यहां अपने फैन्स के साथ भी मिले और उनके साथ पिक्चर्स क्लिक कराई। इस फिल्म में वरूण धवन, यामी गौतम और नवाजुद्दिन के अलावा भी कई स्टार शामिल हैं। इसमें हुमा कुरैशी और दिव्या दत्ता का नाम शामिल हैं।
फोटो अनिल शर्मा।