पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

000

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। दिल्ली में केजरीवाल की ऐतिहासिक जीत के बाद जयपुर में आप पार्टी कार्यकताओं ने स्टेच्यू सर्किल पर जमा होकर इस खुशी को सेलीब्रेट किया। दुनिया देख रही है दम, दिल्ली जीत गए हैं हम, इंकलाब जिंदाबाद जैसे नारों के साथ आम आदमी पार्टी की टोपी पहने और हाथों में तिरंगा लिए जोश से लबरेज आप पार्टी के कार्यकर्ता नजर आ रहे थे। वहां से कार और बाइक्स पर गुजर रहे लोग इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे।

बच्ची बनी केजरीवाल
एक छोटी बच्ची केजरीवाल के गेट-अप में सबके आकर्षण का मुख्य केंद्र थी। वह मोबाइल पर वीडियो गेम खेलने में मशगूल थीं। लोग उसकी फोटो खींचना चाह रहे थे। वह औरों से कह रही थी थोड़ा रुक जाओ, गेम खत्म हो जाने दो।

लग्जरी गाडियों के बीच आम आदमी रिक्शावाला
इधर, विधानसभा के सामने एक रिक्‍शेवाला हाथों में तिरंगा लिए पूरे जुनून के साथ हवा में बातें कर रहा था। रिक्शे के पीछे लिखा हुआ था आम आदमी वर्सेज वीआईपी पीएम।

बांटी मिठाइयां
आप पार्टी के मेंबर खुशियों के साथ एक दूसरे को गले लगा रहे थे और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कर रहे थे।
स्वच्छ राजनीति की जीत है यह
राजस्‍थान में आप के मीडिया कनवीनर मोहन केसवानी ने दि‍ल्ली विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत को स्वस्थ राजनीति की जीत बताया। उन्‍होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम बीजेपी को आइना दिखाने जैसा है। उन्‍होंने कहा कि अब वे राजस्‍थान में वून टू वन कैंपेन करेंगे। अब पार्टी पर्सन टू पर्सन बात करके पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत कराएगी। उन्‍होंने कहा कि देशभर में पार्टी की जड़ें मजबूत हो ही हैं।
आगे की स्‍लाइड में देखिए और फोटोज।
Photo : Vijay Kumawat.