जयपुर। बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन मंगलवार को जयपुर पहुंचें। फिल्म बदलापुर को प्रमोट करने जयपुर पंहुचे वरूण ने भास्कर डॉट काम से खास बातचीत की। वरूण ने कहा कि मैं पहली बार ए कैटेगरी कि फिल्म कर रहा हूं। जब मैंने फिल्म को साइन किया था जब जान चुका था कि इसमें मुझे एक्शन भी करना होगा और बोल्ड सीन भी करना होगा। पर मैं बिल्कुल भी नहीं चाहूंगा कि मेरी इस फिल्म को बच्चे देखें।
वरूण ने कहा, मैं फिल्म इंडस्ट्री में किसी से कॉम्पटीशन करने नहीं आया हूं। अच्छा काम करने वालों के लिए इंड्रस्ट्रीज में बहुत स्पेस है ऐसे में
रणबीर कपूर हो का कोई अन्य एक्टर मैं किसी से अपना कॉम्पटीशन नहीं मानता। रणवीर कपूर मुझसे सीनियर एक्टर है।
फिल्म के बारे में वरूण ने कहा, अगर बदलापुर जैसी फिल्म हिट होती है या चलती है तो इस फिल्म के बाद इंडस्ट्री में ही नहीं पूरे भारत में एक बदलाव आएगा। इस फिल्म में मैं पहली बार शादीशुदा और एक बच्चे के बाप का रोल कर रहा हूं। इससे शुरू में मैं काफी डरा हुआ था क्योंकि असल जिन्दगी में तो मैं शादी शुदा नहीं हूं। पर इस फिल्म में यामी ने काफी कॉपरेट किया।
इस फिल्म में एक बच्चे के पिता का रोल कर रहा हूं जो थोड़ा मुश्किल था क्योंकि बच्चों के साथ काम करना काफी मुशिक्ल रहा। बच्चे अपने मूड से काम करते हैं। श्री राम राघवन के साथ काम करने का मैंने बहुत पहले से सोचा था।
फिल्म बदलापुर फिल्म मुझे स्टूडेंट ऑफ द इयर के वक्त ऑफर हुई थी। दो साल के रिसर्च वर्क के बाद इस फिल्म को हमने पूरा किया है। इस फिल्म में किसी एक का रोल महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि हर एक किरदार अपने आप में महत्वपूर्ण है। फिल्म के लिए काफी हार्डवर्क किया गया है।
वरूण ने कहा, फिल्म बदलापुर रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। इसमें एक्शन, ड्रामा, रोमांस कामेडी सब कुछ है। ये फिल्म साउथ कि फिल्म से ज्यादा एंटरटेनिंग होगी।
आगे की स्लाइड में क्लिक कर देखिए वरुण की और फोटोज।
Photo : Anil Sharma