जयपुर। स्वाइन फ्लू से होने वाली मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को एसएमएस अस्पताल में तीन और मौत हो गईं। इन मौतों के साथ ही प्रदेश में मौतों का आंकड़ा 109 तक पहुंच गया है।
इस साल स्वाइन फ्लू से सबसे अधिक मौतें राजस्थान में ही हुई हैं। मंगलवार को एसएमएस अस्पताल में 230 सेंपल लिए गए। इनकी रिपोर्ट बुधवार को अाएगी। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कुछ जिले स्वाइन फ्लू के प्रकोप से बचे हुए हैं। इनमें करोली, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, बारां, हनुमानगढ़, जालोर, सिरोही, झालावाड़, प्रतापगढ़ और राजसमंद हैं।