पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुझे नहीं लगता कि मैं कोई रियलटी शो जज कर सकती हू यामी गौतम

मुझे नहीं लगता कि मैं कोई रियलटी शो जज कर सकती हू-यामी गौतम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। मुझे नहीं लगता कि मैं कोई रियलटी शो को जज कर सकती हूं। ना ही अभी टेलीविजन पर वापसी का इरादा है क्योंकि अभी मैं अपने फिल्मी कॅरियर पर फोकस कर रही हूं।
यह कहना है बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम क। यामी मंगलवार को फिल्म बदलापुर को प्रमोट करने जयपुर में थीं। यामी ने कहा कि इस फिल्म में हुमा और दिव्या दत्ता जैसी आदटस्‍टैंडिंग अभिनेत्रियां काम कर रही हैं। इसे मैं कॉम्पटीशन के तौर पर नहीं देखती हूं। यामी ने कहा, मेरे लिए ये बहुत ही गर्व की बात है कि मैं एक ऐसी टीम के साथ काम कर रही हूं।
यामी ने कहा, इस फिल्म में मैं महत्वपूर्ण भूमिका में हूं। यामी ने कहा, पिछले दो सालों में मेरी चार फिल्में आ चुकी हैं। मैं शुरू से ही क्वालिटी वर्क में बिलीव करती हूं ना कि क्वांटिटी वर्क में। ऐसा नहीं है कि मैं रोल के लिए च्वाइस प्रिफर करती हूं या फिर मुझे फिल्म मिल नहीं रही हैं। मेरी कोशिश बस यह रहती है कि एक जैसे किरदार न करके उससे कुछ अलग करूं। इस फिल्म में भी पहले कि फिल्मों से अलग किरदार है मेरा जिसे आप फिल्म को देखने के बाद जान पाएंगे।
Photo by Anil Sharma.