पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदलापुर में मैं विलेन नहीं नवाजूद्दिन सिद्दिकी

बदलापुर में मैं विलेन नहीं-नवाजूद्दिन सिद्दिकी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्टर नवाजुद्दिन ने डॉट काम रिपोर्टर से बात करते हुए ककहा कि फिल्म बदलापुर में मेरा नेगेटिव शेड नहीं है7 इस फिल्म में कई बार लोगों को हंसाता हुआ नजर आऊंगा। नवाज ने का कि फिल्म के कैरेक्टर के बारे में कुछ ज्यादा नहीं बता सकता हूं कुछ सरप्राइज एलिमेंट है। डायरेक्टर श्री राम राघवन के साथ काम करने का मैं भी काफी दिनों से सोच रहा था। जब मैंने उनकी शार्ट फिल्म देखी थी तब से ही ये ख्याल मेरे मन में था। इस फिल्म की स्टोरी लाइन जब मुझे सुनाई गई तब मुझे 17 पेज की स्क्रिप्ट मिली थी । लेकिन मैंने स्टोरी लाइन सुनते ही फिल्म को हा कर दिया था। नवाज ने कहा कि मैं खुद को काफी खुशकिस्मत मानता हूं कि मैंने अलग अलग तरह का किरदार किया है। फिर चाहे वो कहानी फिल्म मे मेरा किरदार हो या फिर तलाश में आमीर खान के साथ किया रोल हो। नवाज ने कहा कि बॉलीवुड में सलमान खान,शाहरुख खान और आमीर खान तीनों ही बेहतरीन एक्टर है। तीनों ने काफी मेहनत और लगन से खुद को स्टेब्लिश किया है। मैं फिल्म साइन करने से पले डायरेक्टर को देखता हूं। मेरे लिए ना ही मेरा रोल ज्यादा मैटर करता है ना ही स्क्रिप्ट। मैं हमेशा यही देखता हू कि फिल्म को डायरेक्ट कौन कर रा है। मेरा माना है कि डायरेक्टर अच्छा होगा तो फिल्म में वो कुछ ना कुछ अच्छा निकाल ही लेगा । इस फिल्म में दर्शकों को रियल मसाला देखने को मिलेगा । गौरतलब है कि वाजुद्दिन को कल ही यू.पी सरकार की ओर से अवार्ड मिला है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं नार्थ यूपी से बिलॉंग करता हूं।ऐसे में अक्सर सोचा करता था कि मैं जो काम कर रहा हूं क्या उसकी आवाज यूपी के लोगों तक पहुंचती है या नहीं। पर जब आप अच्छा काम करते है और उसके लिए सम्मान मिलता है तो जरूर ही अच्छा लगता है।