पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

000

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। रविवार रात में जापान की एक 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद मंगलवर को ब्रह्मपुरी थाने ने जलमहल, आमेर महल और कनक घाटी पर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने करीब 18 युवकों को संदिग्ध हरकतों के आधार पर पकड़ा।
ब्रह्मपुरी थाना अधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि पर्यटन स्थलों पर भीड़-भाड़ में यह तय कर पाना बड़ा मुश्किल होता है कि यहां कौन किस उद्देश्य से टहल रहा है। विदेशी टूरिस्ट की एम्बेसी को उनके भारत में आने के बाद कुछ इंस्ट्रक्शन देना चाहिए। पर्यटन विभाग के स्तर पर भी इन पर्यटकों को क्या करें और क्या न करें की एक लिस्ट पर्यटन स्थलों पर टिकट लेते समय देनी चाहिए।
अवेयरनेस ही उपाय
सुगन सिहं ने बताया कि अवेयरनेस ही उपाय है। यदि टूरिस्ट अवेयर रहें और अपरिचित लोगों से दोस्ती न बनाएं तो ऐसी घटनाओं को काबू किया जा सकता है।
अगली स्लाइड में पढ़िए क्या कह रहे जयपुर आए टूरिस्ट
सभी फोटो: विजय कुमावत