पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संसाधनों की कमी पर रेजीडेंट और स्टाफ में नारागजी, आज होगी बैठक

संसाधनों की कमी पर रेजीडेंट और स्टाफ में नारागजी, आज होगी बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। प्रदेश में स्वाइन फ्लू से होने वाली मौतें और बढ़ते मरीजों ने जहां सरकार और चिकित्सा विभाग की नींद उडा रखी है वहीं अस्पतालों की अनदेखी और लापरवाही से डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और मरीजों के परिजनों पर स्वाइन फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। वहीं राज्‍य में बुधवार को भी एक और व्‍यक्ति की स्‍वाइन फ्लू से मौत हो गई।
अस्पतालों में संसाधनों की कमी से कर्मचारियों में नाराजगी है। रेजीडेंट एसोसिएशन ने पर्याप्त मास्क उपलब्ध नहीं होने और नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर स्वाइन फ्लू वार्ड और अन्य स्थानों पर रेजीडेंट ने काम संभाल रखा है लेकिन उन्हें भी पूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ऐसे में उन्हें भी स्वाइन फ्लू का खतरा मंडरा रहा है।
आज होगी बैठक
स्वाइन फ़्लू के मास्क और अन्य संसाधनों की कमी की पूर्ति के लिए बुधवार दोपहर एक बजे बैठक होगी। टास्क फोर्स अध्यक्ष डॉ अशोक पनगडिया की अध्यक्षता में यह बैठक होगी।

एक और मौत
प्रदेश में स्वाइन फ्लू से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को बीकानेर और श्रीगंगानगर में एक-एक जने की मौत हो गई। इन मौतों के साथ ही प्रदेश में मौतों का आंकड़ा 113 तक पहुंच गया है।
जयपुर में 29 मौतें हाे चुकी हैं। वहीं जयपुर में चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव मरीजों के घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैै। बुधवार सुबह 11 बजे तक 230 लोगों स्क्रीनिंग की जा चुकी थी।