पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र, आर्म गार्ड के हवाले रहेगी सुरक्षा

25 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र, आर्म गार्ड के हवाले रहेगी सुरक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। विधानसभा का बजट सत्र आगामी 25 फरवरी से शुरू होने वाला है। चौदहवीं विधानसभा का यह चौथा सत्र होगा। इस बीच विधानसभा की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की गई। विशिष्ट सचिव पृथ्वी राज की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि सत्र के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी नियुक्त किए जा रहे हैं जिनमें टास्क फोर्स के सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। विधानसभा भवन की प्रतिदिन एंटीसबोटेज चैक, बम डिस्पोजल स्क्वायर्ड और डॉग स्क्वायर्ड द्वारा चैकिंग की जाएगी। भवन के प्रवेश द्वारों पर पोर्टेबल मैटल डिटेक्टर एवं एचएचएमडी लगाए जाएंगे। सत्र काल में संदिग्ध व्यक्तियों के प्रवेश की रोकथाम के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं तई की गई।

सत्र के दौरान आने वाले शिष्ट मण्डलों से मुलाकात कराने के लिए नामजद अधिकारी नियुक्त किए गए गए हैं। भवन के समस्त द्वारों से अनाधिकृत व्यक्तियों के विधानसभा में प्रवेश की रोकथाम करने के लिए पर्याप्त वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की व्यवस्था होगी। सत्रावधि में विधानसभा भवन एवं उसके संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे आर्म गार्ड के अलावा गश्त की विशेष व्यवस्था रहेगी।

विधानसभा के उत्तरी एवं पश्चिमी मार्ग पर यातायात नियंत्रण के लिए पर्याप्त मात्रा में यातायातकर्मी एवं चैनल बैरियर भी लगाए जाएंगे।

बैठक में विधानसभा के मार्शल संजय चौधरी, सहायक सचिव सत्यनारायण नाथ, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रवि दत्त गौड़, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात मुकुंद बिहारी सहित संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।