जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में ड्राइवरों की सीधी भर्ती के आवेदनों की छंटनी का कार्य चल रहा है। प्रारंभिक तौर पर राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने 876 अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार ही नहीं किए क्योंकि यह आवेदन निर्धारित तारीख के बाद मिले थे।
राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार परीक्षा की ओर से इस संबंध में सूची ऑनलाइन डाल दी गई है। इनमें राजस्थान सहित झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब व छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थी शामिल हैं।
हाईकोर्ट प्रशासन का कहना है कि राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की ओर से चालक पदों की सीधी भर्ती के लिए 10 अक्टूबर को विज्ञप्ति निकाली गई थी। योग्य अभ्यर्थियों से 15 नवंबर तक आवेदन मांगे गए थे, लेकिन 876 आवेदन निर्धारित तारीख से बाद में मिले। इस वजह से इन पर विचार ही नहीं किया गया है।