जयपुर। जीएनएम के प्रथम वर्ष की बुधवार से होने वाली परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को परमिशन लेटर ही नहीं मिल पाए। नाराज विद्यार्थियों ने बुधवार सुबह एसएमएस नर्सिंग स्कूल से अस्पताल अधीक्षक कक्ष तक रैली निकाली और विरोध जताया।
इन विद्यार्थियों का कहना था कि राजस्थान नर्सिंग कौंसिल एक दिन पहले तक परमिशन लेटर देने की बात कहती रही लेकिन उन्हें अभी तक परमिशन लेटर नहीं मिले। ऐसे में वे दोपहर एक बजे से होने वाली परीक्षा में कैसे बैठ पाएंगे। उन्होंने कहा कि आरएनसी की गलती से उनका पूरा एक वर्ष खराब हो जाएगा।