जयपुर। विदेशी पावणों के साथ दुर्व्यवहार, दुष्कर्म और धोखाधड़ी जैसे मामलों के बढ़ने से वे अब भारत में टूर प्लान करने से घबरा रहे हैं। यदि वे आने की हिम्मत भी जुटाते हैं तो खुद की सेफ्टी को लेकर चिंतित रहते हैं।
बिल्कुल फ्री होकर टूरिज्म का लुत्फ नहीं ले पाते हैं। रविवार की रात जापानी महिला से दुष्कर्म और उसे लूटे जाने के बाद जयपुर में आए विदेशी सैलानियों के मन में इसका खौफ साफ देखने को मिला।
इंडिया विजिट में लगता है डर
इजराइल से सैलानियों का एक ग्रुप जयपुर आया हुआ है। हवामहल विजिट के दौरान दैनिक भास्कर डॉट कॉम से बातचीत में बताया कि इंडिया में विजिट करना सेफ नहीं है। इनकी टीम के असफ सेगल ने कहा कि यहां सेफ्टी के मामले में अभी बहुत डवलपमेंट जरूरी है। इनकी टीम में महिलाएं भी हैं। ये उनको हिदायत दे चुके हैं कि इंडिया में देर रात होटल के कमरे से बाहर मत निकलना। हर अनजान स्थान पर जाने और अनजान लोगों से बात करने के लिए टीम के सभी मेंबर्स को मना किया हुआ है।
ये आश्चर्यजनक है
फ्रांस से इंडिया विजिट पर आई इलिजाबेल और एलन ने जब सुबह यहां के न्यूजपेपर में यह घटना सुनी तो वे हैरान रह गए। इलिजाबेल ने कहा कि वो अब पहले से सतर्क हो गई हैं। जल महल पर विजिट करते वक्त इलिजाबेल और एलन ने न ही किसी से बात की और न ही कोई सामान परचेज किया। वहां मछलियों को खिलाने के लिए आटे की गोली बेच रहे लोगों की बातों को भी इग्नोर किया और फौरन खुद की फोटो खिंचाकर वहां से निकल गए।
इंडिया में सिक्यूरिटी का फीडबैक अच्छा नहीं है
पर्यटन स्थलों पर सेफ विजिट कराने वाले गाइड भी ऐसे फर्जी गाइड्स और लपकों से परेशान हैं। उनका मानना है कि इनकी हरकतों की वजह से टूरिज्म डिपार्टमेंट से ऑथराइज्ड गाइड की विश्वसनीयता पर भी सालिया निशान लगते हैं। दिल्ली से एक ग्रुप को विजिट कराने लेकर आए गाइड जसबीर सिहं बताते हैं कि जब ये फर्जी गाइड और लपके साथ में किसी गाइड को देखते हैं तो दूरी बना लेते हैं। इनके मुताबिक जयपुर में सैलानियों को लाने के बाद सेफ्टी के एंगल से और ज्यादा कॉस्ट के बाद भी सुविधाएं अच्छी न मिलने से फीडबैक अच्छा नहीं होता है।
घूम रहे हैं लपके
बुधवार को दैनिक भास्कर डॉट कॉम ने जयपुर के पर्यटन स्थलों की पड़ताल की और पाया कि वहां भारी मात्रा में लपकों की संख्या देखी गई। कोई जादू दिखाने के बहाने से तो कोई खुद को कपड़े की शॉप का ओनर बता रहा था। वहां मौजूद लोगों से पता चला कि ये लोग सैलानियों को बेवकूफ बनाकर ठगते ही नहीं है बल्कि उन्हें बेवजह तंग भी करते हैं। कई दुकान वाले वहीं बैठे रहते हैं। किसी टूरिस्ट के आने के बाद उसकी गाड़ी के ड्राइवर को सेट करके अपनी शॉप पर ले जाते हैं और वहां शॉपिंग कराते हैं। इसमें ड्राइवर का भी पर्सेंटेज बंधा रहता है।
अगली स्लाइड में पढ़िए देश के अलग-अलग हिस्सों में हुईं विदेशी महिलाओं के साथ दुष्कर्म की वारदातें