पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लाई वुड से भरे हुए ट्रक को लूटने का प्रयास, बचाव में आए ड्राइवर की चाकू मार कर हत्या आगरा रोड पर र

प्लाई वुड से भरे हुए ट्रक को लूटने का प्रयास, बचाव में आए ड्राइवर की चाकू मार कर हत्या आगरा रोड पर राजेश मोटर के पास मंगलवार रात की घटना , हत्यारे माैके पर बाइक छोड़ कर भागे खोह नागोरियान थाना पुलिस ने बाइक जब्त की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। आगरा रोड पर राजेश मोटर के पास मंगलवार रात प्लाईवुड से भरे हुए ट्रक को लूटने के इरादे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने ट्रक रोका। बदमाशों ने ट्रक में बैठे मालिक को नीचे उतारा और पर्स लूट लिया। इसके बाद ट्रक को ले जाने का प्रयास करने लगे।
ड्राइवर के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। बदमाश बाइक को मौके पर छोड़ कर भाग गए जिसे खोह नागोरियान थाना पुलिस ने जब्त कर लिया।
टोंक मेहन्दवास के साखना गांव निवासी महेंद्र लक्षकार (38) की पेट में चाकू मारने से मौत हो गई। चाकू मारने से महेंद्र की आंतें बाहर आ गई थीं। घटना के अनुसार बस्सी इंडस्ट्रियल एरिया से प्लाई वुड भर कर ट्रक बैंगलौर जा रहा था। ट्रक में महेंद्र के साथ ट्रक मालिक अशरफ भी बैठे थे। अशरफ भी महेंद्र के गांव के रहने वाले हैं।
अशरफ घटना के बाद बदमाश अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़ कर भाग गए। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस ने बाइक के नंबरों के आधार पर लुटेरों की पहचान कर ली है।