पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर डिस्कॉम : बिजली कंपनी में रेवन्यू वसूली के लिए शनिवार व रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

जयपुर डिस्कॉम : बिजली कंपनी में रेवन्यू वसूली के लिए शनिवार व रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। बिजली के बकाया बिलों की वसूली के लिए बिजली कंपनी के आला अधिकारियों ने इंजीनियरों व कर्मचारियों की 31 मार्च तक सभी छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। इसके लिए शनिवार व रविवार को भी बिजली कंपनी के एईएन व जेईएन दफ्तर रोजाना खोले जाएंगे।
अब एईएन-जेईएन व कर्मचारियों को सरकारी छुट्टी के दिन भी कार्यालय आना पड़ेगा। इंजीनियरों व कर्मचारियों को बिजली बिल जारी करने, वसूली करने व कनेक्शन काटने का काम करना होगा। इसके लिए आला अधिकारियों की ओर से लक्ष्य दिया गया है।

दूसरी ओर सरकारी छुट्टी के दिन भी दफ्तर बुलाने से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारियों का आरोप है कि ज्यादा काम के बदले वेतन नहीं मिलता है। कर्मचारियों की वेतन विसंगति, प्रमोशन सहित अन्य मांगों का भी निस्तारण नहीं हो रहा है। वहीं आला अधिकारियों के आदेशों के कारण ज्यादा काम करना पड़ रहा है।