पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रॉक में कल मॉडल्स और डिजाइनर्स बताएंगे समर कलेक्शन की बानगी

रॉक में कल मॉडल्स और डिजाइनर्स बताएंगे समर कलेक्शन की बानगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। अगले महीने एक फैशन शो शहर में आयोजित किया जाएगा, जो अपने आप में अनूठा होगा। अनूठा इस मायने में होगा, क्योंकि यह खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाएगा।

शो के बारे में जानकारी देने के लिए गुरुवार को एक कार्यक्रम सी स्कीम स्थित रॉक लाउंज में दोपहर एक बजे रखा गया है। इसमें मॉडल्स, डिजाइनर्स और आयोजक शामिल होंगे।
साइकिल पोलो को प्रमोट करेगा शो:
आयोजक कमेटी के गौरव प्रताप सिंह और राजन ने बताया, अगले महीने होने वाला फैशन शो साइकिल पोलाे को प्रमोट करेगा। यही कारण है, कि शो स्टॉपर और चीफ गेस्ट भी स्‍पोर्ट एरिना से ही होंगे। शो के बाद साइकिल पोलो आयोजित किया जाएगा, जो पोलो ग्राउंड पर होगा।

साथ ही शो को प्रमोट करने के लिए भी योजना बनाई है। इसके तहत वेलेंटाइन डे पर एक पार्टी आयोजित की जाएगी।