पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर राजधानी में प्रदेशभर से जुटेंगे 4 हजार मदरसा पैराटीचर

मांगों को लेकर राजधानी में प्रदेशभर से जुटेंगे 4 हजार मदरसा पैराटीचर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। प्रदेशभर के 4 हजार मदरसा पैराटीचर अपनी मांगों को लेकर 15 फरवरी को राजधानी में जुटेंगे। इस दिन उनका राज्यस्तरीय अधिवेशन रवींद्र मंच के खुला थियेटर पर होगा। राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के बैनर तले हो रहे इस अधिवेशन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

संघ के अध्यक्ष अमीन कायमखानी ने बुधवार को बताया कि वे पैराटीचरों का न्यूनतम मानदेय 15 हजार रुपए करने, 6 हजार पदों पर नई भर्ती करने, 2500 कंप्यूटर पैराटीचरों की भर्ती करने, मदरसा प्रबंधन समिति के सदर व सचिव की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं पास करने सहित कई मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
अधिवेशन में भी सरकार से इन मांगों को पूरा करने की मांग की जाएगी। कायमखानी ने बताया कि अधिवेशन में चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़, परिवहन मंत्री यूनुस खान, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री अरूण चतुर्वेदी, भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी, महापौर निर्मल नाहटा, विधायक हबीबुर्रहमान के साथ साथ कई संगठनों के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।