पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न अधिकारी पहुंचे और न ही नागरिक, सूना पड़ा है भामाशाह कार्ड बनाने को लगा शिविर

न अधिकारी पहुंचे और न ही नागरिक, सूना पड़ा है भामाशाह कार्ड बनाने को लगा शिविर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जयपुर नगर निगम भामाशाह कार्ड को लेकर कितना जागरूक है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि निगम के विद्याधर नगर जोन कार्यालय के सामने स्थित पार्क में भामाशाह कार्ड के लिए शिविर लगाया गया है।
निगम ने जोन के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी तो यहां लगा दी, लेकिन प्रचार करना भूल गया। इससे न तो यहां कर्मचारी ही आ रहे हैं और न ही आम नागरिक। इससे लोगों को शिविर का लाभ नहीं मिल पा रहा।

पूरे दिन शिविर सूना पड़ा रहता है। यहां वार्ड नंबर 9 व 10 के लिए भामाशाह कार्ड शिविर लगाया जा रहा है। शिविर 9 से 14 फरवरी तक चलना है। लेकिन 9 व 10 फरवरी को यहां केवल 49 भामाशाह कार्ड बन सके। वार्ड 9 के पार्षद दिनेश कांवट का कहना है कि निगम ने शिविर के प्रचार में लापरवाही बरती है।
इस कारण पांच दिन के इस शिविर का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। यही नहीं शिविर की तिथि भी आननफानन में बिना किसी का राय लिए घोषित कर दी गई। इससे उन्हें भी प्रचार के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया।
फोटो: विनोद मित्तल।