पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीआईजी (स्टांप) ने बकाया स्टांप ड्यूटी के 468 मामलों में वसूले 15 करोड़ 19 लाख रुपए

डीआईजी (स्टांप) ने बकाया स्टांप ड्यूटी के 468 मामलों में वसूले 15 करोड़ 19 लाख रुपए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। पंजीयन व मुद्रांक विभाग के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) (सर्किल- प्रथम) सुषमा अरोड़ा ने बकाया स्टांप ड्यूटी के 468 मामलों में 15 करोड़ 16 लाख रुपए की रिकॉर्ड वसूली की है। विभाग के डीआईजी (सर्किल-प्रथम) की सख्ती के बाद हुई वसूली से सरकार की इनकम बढ़ी है।
डीआईजी (सर्किल- प्रथम) ने स्टांप ड्यूटी की बकाया राशि जमा नहीं कराने पर 19 मामलों में बकायादारों की संपत्ति कुर्की करने के आदेश जारी कर दिए। कुर्की करने के बाद 9 बकायादारों ने स्टांप ड्यूटी जमा करवा दी।
वहीं 10 बकायादारों के खिलाफ नीलामी की कार्रवाई हो रही है। इसके साथ ही डीआईजी (सर्किल - प्रथम) ने बुधवार को रजिस्ट्री के दौरान स्टांप ड्यूटी नहीं चुकाने वाले एरन गोल्ड सुख इंटरनेशनल लिमिटेड के 9 बकायादारों पर कुर्की की कार्रवाई की गई है।

विभाग की डीआईजी (सर्किल-प्रथम) सुषमा अरोड़ा ने बताया कि सरकार ने 15 मार्च तक राशि जमा कराने पर ब्याज व पेनल्टी में अधिसूचना के अनुसार रियायत देय है। पंजीयन विभाग ने वसूली के लिए सभी प्रकरणों में नोटिस जारी किए जा चुके है व बकायादारों से व्यक्तिगत संपर्क भी किया जा रहा है।

एरन गोल्ड सुख इंटरनेशनल में इनकी संपत्ति की कुर्की:
बकायादार: बकाया राशि: दुकान
- राधेश्याम: 2 लाख 10 हजार: दुकान - 16
- शांति शर्मा: 2 लाख 10 हजार: दुकान - 16 क
- राखी शर्मा: 1 लाख 40 हजार: दुकान नं. 16 ख
- रिंकू शर्मा: 70 हजार: दुकान नं. 17
- बृजकिशोर शर्मा: 1 लाख 80 हजार: दुकान नं. 17
- संतोष शर्मा: 2 लाख: दुकान नं. 17
- निधि वर्मा: 50 हजार: एस. एफ. - 21
- रेखा लालवानी: 67 हजार: दुकान एटीएम - 2
- रेखा लालवानी: 1 लाख 15 हजार: दुकान नं. एलजीएफ 28