टीवी एक्टर हितेन तेजवानी कल शहर में
सिटी रिपोर्टर.रिपाेर्टर.जयपुर
टीवी एक्टर हितेन तेजवानी गुरूवार को जयपुर आंएगे। हितेन यहां अपने अपकमिंग सीरियल गंगा के प्रमोशन इवेंट के मीडिया से रूबरू होगे। हितेन पूर्व में सीरियल कुटुम्ब,क्योंकि सास भी कभी बहु थी ,कुमकुम और पवित्र रिश्ता जैसे टीवी सीरियल में अपने किरदार के लिए जाने जाते रहे है। ऐसे में एन टीवी पर सीरियल गंगा के साथ एक बार फिर दर्शकोंं के सामने नजर आंएगे।
गौरतलब है कि हितेन ने अपने कॅरियर की शुरूआत सन 2000 टीवी सीरियल से की थी। लगभग 14 साल के कॅरियर में हितेन ने दर्शको का भरपूर प्यार और फैन फॉलोइंग पाई है। हितेन ने अपनी को स्टार गौरी प्रधान से ही शादी भी रचाई । हितेन को एकता कपूर के टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहु थी के करण वीराणी के किरदार में काफी लोक प्रियता हांसिंल हुई थी । हॉल ही में वो सोनी पल के सीरियल हमारी सिस्टर दीदी में भी नजर आए थे।