पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन की शादी में लगा बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों का मेला

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन की शादी में लगा बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों का मेला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर। हिंदुजा ग्रुप के संजय हिंदुजा और डिजाइनर अनु मेहतानी की शाही शादी में शामिल होने के लिए सेलेब्‍स का लेकसिटी पहुचंना बुधवार को भी जारी रहा।
मंगलवार को शहर में तीन जगह सितारा होटलों में कई रस्में व परफॉर्मेंस हुईं। बुधवार को महिला संगीत व मेहंदी की रस्म हुई। मुख्य समारोह गुरुवार को होगा, जिसमें जेनिफर लोपेज प्रस्तुति देंगी। गुरुवार को भी देशी-विदेशी हस्तियां आएंगी।
अभी तक ये सेलिब्रिटी आए
फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, लक्ष्‍मीनिवास मित्तल, फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, श्रद्धा कपूर, प्रिटी जिंटा, अभिनेता डिनो मारिया, चंकी पांडे, संजय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा, शशि कपूर की बहन ऋतु कपूर, उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के पुत्र आदित्य मित्तल आदि।
माणक चौक की रंगीन शाम
मंगलवार को सिटी पैलेस के माणक चौक को आकर्षक अंदाज में सजाया गया। शाम को पॉप सिंगर निकोल और बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुतियां हुईं। बुधवार शाम को लेडीज संगीत का आयोजन जनाना महल में होगा। विवाह की रस्म जग मंदिर में पूरी होगी।

आगे की स्लाइड्स में देखें शाही शादी में पहुंचे सेलेब्स की फोटो...
Photo: Tarachand Gawariya