जयपुर। जयपुर के नाहरगढ़ रेस्क्यू सेंटर में अपने केज में चहलकदमी करने वाला शेर पंडित अब इस कुनबे का ही नहीं बल्कि राजस्थान का सबसे बूढ़ा शेर है। उम्र ज्यादा होने के चलते इसकी दाईं आंख के ऊपरी हिस्से में काफी बड़ा ट्यूमर हो गया था।
इसके चलते इसकी नजरें धुंधली हो गईं थीं। दर्द से दो चार हो रहे इस शेर का हाल ही ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर्स के लिए यह पहला मौका था जब किसी शेर की क्रोयो सर्जरी की गई। सर्जरी सफल रही और पंडित को 27 वर्ष की उम्र में फिर से एक नया जीवन मिल गया।
अब यह दर्द से दूर ओपन एयर केज में दूसरे शेर और बाघों को टहलते हुए देखता है और गुर्राता भी है। शायद आज भी यह अपना दबदबा कायम रखना चाहता हो।
इस शेर को नटराज सर्कस से रेस्क्यू करके 2005 में नाहरगढ़ स्थित रेस्क्यू सेंटर में लाया गया था। पिछले दिनों जू के वेटनरी ऑफिसर डॉक्टर अरविंद माथुर के नेतृत्व में पंडित की सर्जरी की गई। देश में पहली बार इतने बूढ़े शेर की आई सर्जरी की गई। इस दौरान पंडित की आंख से 120 ग्राम का ट्यूमर निकाला गया।
अगली स्लाइड में पढ़िए कितनी होती है शेर की औसत आयु