जयपुर। वैलेंटाइन डे आने वाला है। ऐसे में शहर की फिजा भी रोमांस से लबरेज है। इसी फिजा और मौके को देखते हुए शहर के होटल्स, मॉल्स और यंगस्टर्स के हैंगआउट्स इस थीम पर सजे हैं। इसी को देखते शहर के महिला क्लब मालपुरा परिवार की किट्टी वैलेंटाइन थीम को समर्पित रही। संध्या जैन के घर दुर्गापुरा में इस पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें 27 मैंबर्स शामिल हुए।
वैलेंटाइन में रेड का फ्लेवर
जाहिर है थीम वैलेंटाइन थी। ऐसे में प्यार का रंग रेड का फ्लेवर पार्टी में नजर आया। इसमें हाउजी भी रेड थीम को समर्पित रही। वहीं गेम्स में भी लव का मैजिक था। इसमें सबसे खास गेम प्यार का इजहार रहा जिसमें अनीता, राजू और अंजू पापड़ीवाल विनर रहे।
क्लब की खास बात
आमतौर पर ननद भाभी का रिश्ता नोंक झोंक का होता है। किटी फ्रैंड्स मिलकर बनाती हैं। वहीं ये ग्रुप ननद भाभी का है। ऐसे में इसका नाम भी ननद भाभी ग्रुप है।