जयपुर। जयपुर शहर के पार्षदों की भाजपा कार्यालय में गुरुवार को प्री बोर्ड मीटिंग हुई। बैठक में नगर निगम में 13 फरवरी को होने वाली बोर्ड मीटिंग को लेकर पार्षदों को आपश्यक निर्देश दिए गए।
निगम की यह बैठक एक साल बाद हो रही है। इससे पहले गत 13 फरवरी को यह बैठक हुई थी। इसके बाद से कई बार तत्कालीन महापौर ज्योति खंडेलवाल ने इस बोर्ड की मीटिंग बुलाने की मांग की थी लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद मीटिंग के आयोजन को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई।
अब नवंबर में निगम में भाजपा को बोर्ड व महापौर बनने के बाद यह पहली बोर्ड मीटिंग है। इसमें किसी प्रकार का हंगामा नहीं हो इसलिए पार्षदों को पहले निर्देश दिए जा रहे हैं। इसमें शहर अध्यक्ष संजय जैन व महापौर निर्मल नाहटा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।