पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़े अधिकारी नहीं पहुंचे स्कूलों में, संबलन अभियान बना मखौल

बड़े अधिकारी नहीं पहुंचे स्कूलों में, संबलन अभियान बना मखौल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में चल रहा संबलन अभियान लगातार दूसरे दिन अधिकारियों की बेरूखी का शिकार हुआ। गुरुवार को कोई बड़ा अधिकारी स्कूलों में जांच के लिए नहीं पहुंचा। पहले दिन बुधवार को भी जिले में यही हालात थे।

गुरुवार को जिले में करीब 200 स्कूलों में अधिकारियों को पहुंचना था, लेकिन करीब 150 स्कूलों में ही अधिकारी पहुंच सके। इनमें भी कोई बड़ा अधिकारी शामिल नहीं था। इसलिए अभियान के उद्देश्य पर ही सवाल खड़ा हो रहा है।
एक तो स्कूलों में बिना पढ़ाई के ही यह अभियान चलाया जा रहा है, दूसरा जांच के लिए अधिकारी नहीं पहुंच रहे। ऐसे में जो रिपोर्ट तैयार होगी। इसके आधार पर विभाग की योजना भी ठीक से नहीं चल पाएगी। पहले दिन स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक स्तर की जांच में कई खामियां सामने आई थी।
अभियान के तहत 1 से 8 तक के बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच की जा रही है। अंतिम दिन शुक्रवार को भी अधिकारी स्कूलों में पहुंच सकते हैं।