जयपुर। राजकीय महाराजा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छोटी चौपड़ को बचाने के लिए और विद्यालय को यथा स्थिति बनाए रखने के लिए जन आंदोलन की कड़ी में हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई है। इसके तहत अखिल भारतीय नाटाणी परिवार (समिति) की ओर से वार्ड वार जाकर जन समूह से हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर नाटाणी व राष्ट्रीय महामंत्री छोटीलाल नाटाणी के नेतृत्व में जन आंदोलन चल रहा है। इन्हीं के जरिए यह हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है, जिसमें समिति के सभी सदस्य और पदाधिकारी भी शामिल हैं।
समिति के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री महावीर शरण नाटाणी ने बताया, शहर के ऐतिहासिक विद्यालय बनाए रखने के साथ सरकार की बालिका बचाओ-बालिका पढ़ाओ निति भी क्रियानवन होगी। इसके लिए शहर की विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी अभियान से जुड़ने की अपील की जा रही है। इसमें स्कूली की छात्राएं भी शामिल हैं।
फोटाे: विजय सिंह