जयपुर। राज्य सरकार ने नवपदोन्नत तहसीलदारों का गुरुवार को पदस्थापन कर दिया। राजस्व मंडल अजमेर ने एक दिन पहले ही तहसीलदारों की पदोन्नति सूची जारी की थी।
राजस्व मंडल अजमेर के निबंधक मिरजू राम शर्मा के अनुसार तहसीलदार भावना सिंह को तहसीलदार वन विभाग कोटा, उगम सिंह राजपुरोहित को पीपाड़ शहर, मोहम्मद युनुस को एपीआरटी टोंक, मोहम्मद इकबाल को बागौड़ा, रामखिलाड़ी जाटव को भू अभिलेख बूंदी, नरेंद्र सिंह सोलंकी को भू-अभिलेख चित्तौड़, वीरभद्र सिंह चौहान को बाली, मंजूर अहमद को अरांई, मादा राम भाकल को भू-अभिलेख नागौर, हरिओम सैन को बदनौर, सुरेश चंद शर्मा को नादौती, हीरालाल मीणा को गंगधार, रेवड़ मल को लक्ष्मणगढ़, हरी दत्त शर्मा को भू-अभिलेख अलवर, अशोक कुमार
सोनी को छोटी सरवन, घसीडि़या राम को टाटगढ़, चिरंजीलाल व्यास को सिवाना, धन्ना राम गोदारा को जेडीए जोधपुर लगाया गया है।
इसी तरह किशन मुरारी मीणा को एएसओ टोंक, प्रदीप कुमार जैन को संभागीय आयुक्त कार्यालय कोटा, अमर सिंह को उपनिवेशन भादवा, फूला राम को आसपुर, चंदन मल सैन को बहरोड, संपतलाल मीणा को नागला राजावतान, तुलसाराम को फ्तेहगढ़, घनश्याम माहेश्वरी को मासलपुर, कुंज बिहारी को सुजानगढ़, करण सिंह चौहान को बागीदौरा, वेनाराम को गिडा बाडमेर, पुरुषोत्तम लाल को किशनगढ़ रेनवाल, भंवरलाल को पीडब्ल्यूडी पाली, गंगा पाल जीनगर को गांगड़ तलाई, सत्य नारायण व्यास को विजय नगर, बनवारी लाल जाखड़ को उपनिवेशन मोहनगढ़ जैसलमेर, रेवता राम को उपनिवेशन नाचना जैसलमेर, सांवर लाल जाट को निर्वाचन चित्तौड़गढ़, पेमा राम को शिव बाड़मेर, सुरेंद्र पारीक को धौद, रामनारायण मीणा को भू-प्रबंध कार्यालय जयपुर, लक्ष्मीनारायण को भूू-अभिलेख कोटा, सोहनलाल शर्मा को सागवाड़ा, अमिताभ विजय को पीडब्ल्यूडी जयपुर, मीना मोटवानी को राजस्व मंडल अजमेर, मदन मोहन शर्मा को राजस्व मंडल अजमेर, सुरेश कुमार को राजस्व मंडल अजमेर और गोकुल चंद को संभागीय आयुक्त कार्यालय उदयपुर में तहसीलदार के पद पर लगाया है।