पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उच्च शिक्षा विभाग की ज्ञान चौपाल कल उदयपुर में, विभाग के बड़े अधिकारी जुटेंगे

उच्च शिक्षा विभाग की ज्ञान चौपाल कल उदयपुर में, विभाग के बड़े अधिकारी जुटेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। सरकार आपके द्वार अभियान की तर्ज पर उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सभी संभागों में प्रारंभ की गई ज्ञान चौपाल के आयोजन के तहत दूसरी ज्ञान चौपाल शुक्रवार को उदयपुर में होगी। इस दिन यहां एमएलएस विश्वविद्यालय में विभाग के बड़े अधिकारी जुटेंगे। पहली ज्ञान चौपाल 6 फरवरी को कोटा में हो चुकी है।

चौपाल में तकनीकी और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही संभाग के इंजीनियरिंग कॉलेज, सरकारी कॉलेज, बीएड कॉलेज के अफसरों के साथ साथ कलेक्टर व कमिश्नर भी मौजूद रहेंगे।
इस दौरान उपस्थित विश्वविद्यालयों के अधिकारी विभाग की उपलब्धियों, उपलब्ध कोर्स, स्टूडेंट की स्ट्रेंथ, बजट प्रस्ताव, वित्तीय स्थिति, पीपीपी मोड पर चल रहे प्रोग्राम, वर्तमान में चल रहे मुद्दे, समस्याएं, आगे की कार्ययोजना सहित कई मुद्दों पर गहन मंथन करेंगे।

आगे कब कहां होगी ज्ञान चौपाल
भरतपुर, 20 फरवरी, एमएसजे कॉलेज
अजमेर, 27 फरवरी, एमडीएस विवि
जोधपुर, 10 मार्च, जेएनयू विवि
जयपुर, 17 मार्च, राजस्थान विवि
बीकानेर, 27 मार्च, इंजीनियरिंग कॉलेज