पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विरासत की खुशबू में खनकेगा बेल्जीयम

विरासत की खुशबू में खनकेगा बेल्जीयम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। कालबेलिया और घूमर लोक कलाओं से सराबोर इस कला में जमीं की खुशबू बसी है लेकिन विदेशी कलाकार इस कला के साथ ताल से ताल मिलाते नजर आएं तो बात ही क्या है।
विरासत की खुशबू से महकता कुछ ऐसा ही अंदाज बेल्जीयम के कलाकार राजस्थान के लोककलाकरों के साथ पेश करेंगे। ग्रुप बॉलीलियस मार्च में जयपुर के साथ जोधपुर और जैसलमेर में भी प्रस्तुति देगा।
जोधपुर में वर्कशॉप का भी आयोजन होगा। इसमें देशी विदेशी कलाकार राजस्थानी लोकनृत्य के साथ फ्लेमेंको, बैले, सालसा जैसे वेस्टर्न और बॉलीवुड डांसेज की ट्रेनिंग भी देंगे। ग्‍यारह मार्च को जोधपुर, 12 मार्च को जैसलमेर और 14 मार्च को जयपुर में परफॉर्मेंस होगी।
रिद्म ऑफ राजस्थान नाम से इस कार्यक्रम का आयोजन नितिन हर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन शहरों में शो के दौरान ये कलाकार राजस्थानी लोकनृत्य के साथ सभी तरह के बॉलीवुड और वेस्टन डांस भी प्रस्तुत करेंगे।

तीन महिला कलाकार हैं शामिल
बेल्जीयम के ग्रुप में तीन महिला कलाकार आयला जॉनशिरी, लॉरा निकीन्स और नकॉलू लेबलैक हैं। इन तीनों ने कालबेलिया नृत्य कलाकार खातू सपेरा से ही सीखा। वहीं इनकी ड्रेस भी राजस्थान में ही तैयार हुई हैं।