पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सबसे महंगी हमारी फार्मेसी काउंसिल

सबसे महंगी हमारी फार्मेसी काउंसिल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। पंजीकरण व नवीनीकरण के नाम पर राजस्थान फार्मेसी काउंसिल आवश्यकता से अधिक फीस वसूल रहा है। इससे महंगी साबित होने के साथ ही आर्थिक भार बढ़ रहा है।
फार्मासिस्टों से पहली बार एक साल के पंजीकरण के लिए एक हजार तथा नवीनीकरण के लिए एक साल का 250 रूपए लेते हैं जबकि डॉक्टरों के मेडिकल काउंसिल में लाइफ टाइम के लिए 1100 रूपए है, जिसमें आवेदन शुल्क भी शामिल है।
नवीनीकरण कराने पर दस साल के लिए एक हजार लिए जाते हैं। जीएनएम और एनएनएम में नवीनीकरण के लिए हरेक साल का 100-100 रुपए लिए जाते हैं। इधर, काउंसिल रजिस्ट्रार डॉ. आलोक खुंटेटा का कहना है ज्यादा फीस नहीं ली जा रही है। हम जल्द ही पंजीकरण व नवीनीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन करने जा रहे हैं।