पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा 22 फरवरी, प्रवेश पत्र जारी, 28 हजार बैठेंगे

राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा 22 फरवरी, प्रवेश पत्र जारी, 28 हजार बैठेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 22 फरवरी को होगी। इसमें 28 हजार 356 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। यह प्रवेश पत्र बोर्ड की वेब साइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। विद्यालय अपना यूजर आई.डी. और पासवर्ड बोर्ड की वेबसाइट पर लौगिन कर प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इन प्रवेश पत्रों पर विद्यालय प्रधान की सील और हस्ताक्षर के बाद ही मान्य होंगे।