पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समन्वित आदर्श स्कूल के शिक्षक को 5 नए प्रवेश कराने का लक्ष्य

समन्वित आदर्श स्कूल के शिक्षक को 5 नए प्रवेश कराने का लक्ष्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी स्कूलों में नामांकन में बढ़ोतरी और शिक्षा में सुधार के लिए जारी किए दिशा निर्देश
जयपुर। शिक्षा विभाग ने समन्वित आदर्श स्कूलों में नामांकन में बढ़ोतरी और शिक्षा में सुधार के लिए गुरुवार को दिशा निर्देश जारी किए। निर्देशों के आधार पर शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की गई है।
साथ ही निजी स्कूलों की तर्ज पर स्कूलों से पंपलेट भी बांटे जाएंगे। इन पंपलेटों में शिक्षा विभाग से संबंधित योजनाओं का संक्षिप्त विवरण होगा। पूरे राज्य में पंपलेट एक जैसे वितरित होंगे। इसकी जिम्मेदारी निदेशालय को दी गई है। इसके अलावा स्कूल में कार्यरत हर अध्यापक को कम से कम 5 नए प्रवेश कराने का लक्ष्य दिया जाएगा। आदर्श स्कूल कक्षा 1 से 10 तक होने पर कुल 400 और कक्षा 1 से 12 तक होने पर कुल 500 बच्चों के नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। जिन स्कूलों में सीसीई लागू है वहां सीसीई के आधार पर पढ़ाई व मूल्यांकन कराया जाएगा।