जयपुर। रिलायंस पॉवर लिमिटेड के चेयरमेन अनिल अंबानी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को डायनेमिक और विजनरी लीडर बताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान राजे की लीडरशिप में आगे बढ़ रहा है तथा निजी क्षेत्र के निवेशकों के लिए एक सुगम राज्य बन गया है।
अंबानी ने ये बात मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्य सरकार और रिलायंस पॉवर लिमिटेड के बीच हुए एमओयू के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि राजे के विकास के विजन के साथ राजस्थान तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है।
राजस्थान की सौर ऊर्जा नीति देश की सर्वाधिक प्रगतिशील सौर ऊर्जा नीति है। उन्होंने कहा कि राज्य में सौर ऊर्जा उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुए राजस्थान को 50 हजार मेगावाट का लक्ष्य तय करना चाहिए।
फोटो: योगेंद्र गुप्ता।