जयपुर। अगर कहानी में दम हो तो मजा अलग ही होता है। यह कहना है एक्टर हितेन तेजवानी का। वे नए एंटरटेनमेंट चैनल एंड टीवी पर गंगा सीरियल के प्रमोशन के लिए गुरुवार को जयपुर में थे। इस दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर भी विजट किया और शेअर अपने एक्टिंग से जुड़े पहलू। उनका कहना है, मैं अपने हर किरदार को एंजॉय करता हूं।
हर सीरियल अपने नए फ्लेवर साथ लाता है। गंगा सीरियल भी कुछ परंपराअों और संघर्षों से जुड़ी कहानी है। हितेन कहते हैं इस सीरियल में मैं एक वकील नीरू बाबू का किरदार निभा रहा हूं जो काफी गंभीर रहता है लेकिन अगर समाज की कुरीतियों की बात की जाए तो इसका विरोधी है।
हंसते हुए वे कहते हैं असली जिंदगी में जरा भी नीरू बाबू जैसा नहीं हूं लेकिन यही तो कलाकार का काम है जो नहीं होता वो पर्दे पर दिखाना।
फैमिली के लिए टाइम निकालता हूं
फैमिली लाइफ के बाद इंसान का रूटीन अलग हो जाता है। गौरी के साथ अपने दोनों बच्चों को भरपूर वक्त देता हूं लेकिन अच्छी बात यह है कि अगर मां बाप बिजी हैं तो बच्चे भी बिजी होते हैं। ऐसे में कोशिश करता हूं कि वो अपना स्कूल, गेम डांस जैसी क्लासेज खत्म करके घर लौटें तो मैं भी उस वक्त् तक काम खत्म करके घर वापिस आ जाऊं।
जो नहीं पाया बच्चे के लिए ना बनें वो सपने
एक मिडल क्लास फैमिली में जरूरतें ही इतनी हावी होती हैं कि सपनों को पूरा करने की जेब ईजाजत ही नहीं देती। मैं भी ऐसी ही फैमिली से उठ कर आया हूं। हम तीन भाई थे और कमाने वाले सिर्फ पिताजी। ऐसे में जब साइकिल को खरीदने की बारी आई तो मां पापा बहुत मुश्किल से पैसे बचाकर हम लोगों के लिए साइकिल लाए थे। अब जिंदगी ने बहुत दे दिया। बस ये ख्वाहिश है कि मैं अपने बच्चों के सपनों को पूरा करूं। उन्हें हसरतें ना बनने दूं।
आगे की स्लाइड में दखिए और फोटोज।
फोटो: अनिल शर्मा।