जयपुर। जोधपुर में स्विटरजरलेंड की महिला और जयपुर के जेके लोन अस्पताल में एक बच्चे की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। इसके अलावा जोधपुर में एक अन्य और भीलवाड़ा में भी एक जने की मौत का मामला सामने आया है। इन आंकड़ों के साथ प्रदेश में मौतों की संख्या 124 तक पहुंच गई है। इसके अलावा प्रदेश में 77 जनों में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया है।
इसके अलावा स्वाइन फ्लू के कंट्रोल के लिए गुरुवार को टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में टास्क फोर्स अध्यक्ष डॉ. अशोक पनगडिया ने गुरुवार को हुई मौतों की समीक्षा की और कहा कि प्रदेश स्तर पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था और बढाई जाए। किसी भी केन्द्र पर दवा की कमी नहीं होने दी जाए और मास्क भी उपलब्ध कराए जाएं।