जानकी देवी पब्लिक स्कूल ने किया परफॉर्म
सिटी रिपोर्टर. जयपुर
विरासत बचाओं अवेरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत पिछले कुछ दिनों से एल्बर्ट हॉल पर स्कूली छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की झांकी सजाई जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को जानकी देवी पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने किया परफॉर्म। स्ट्रीट प्ले व फोक डांस के जरिए बच्चो ने विरासत को बचाएं का मैसेज दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साढ़े दस बजे हुई। इस दौरान एल्बर्ट हॉल पर विजिटर्स के लिए एंट्री फ्री रखी गई है।